रानितराई के पंचायत प्रतिनिधियों ने घर घर जाकर बांटी हरी सब्जी और मास्क

पाटन. विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत रानीतराई सरपंच निर्मल जैन के नेतृत्व में पंच , महिला पुलिस स्वयंसेवकों एवम् ग्रामीणों के द्वारा वार्ड नंबर 1 से लेकर वार्ड नंबर 10 तक मास्क एवं सभी घरों में हरी सब्जियों का वितरण किया और सभी किराना दुकान एवम् मेडिकल स्टोर में जाकर कोरोना वायरस के संक्रमन से बचने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने , साबुन से बार बार हाथ धोने एव साफ सफाई का विशेष ध्यान देने सभी लोगो से निवेदन किया गया। उप सरपंच श्रीमती सुअंजना चक्रधारी पंच मंजू लता अंगारे श्याम बाई ,पार्वती ठाकुर, ममता पाराधी , जीतेंद्र धुरंधर ,प्रशांत तिवारी ,अनिरुद्ध यादव , महिला पुलिस स्वयंसेविका एवम् ग्रामीणजन धनराज साहू सनत शुक्ला सरजू वर्मा बिल्ला ठाकुर शीतल देवांगन नीलमणि साहू का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *