कांग्रेस उपचुनाव में हार के डर से घोषणा पत्र जारी कर रही है- रेणुका सिंह

  • गंगाजल लेकर शराब बंदी और बेरोजगारों को 2500 भत्ता ना देकर झूठी साबित हो चुकी है भूपेश सरकार
  • खैरागढ़ उप चुनाव पर केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

खैरागढ़। केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि संभवतः देश के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी एक विधानसभा उपचुनाव के लिए उस प्रदेश के मुख्यमंत्री को घोषणा पत्र जारी करना पड़ रहा हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि जानकारी प्राप्त हो रही है कि कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपने सारे के सारे मंत्रियों तथा विधायकों को चुनाव प्रचार में लगा दिया है इसके बावजूद जनसमर्थन भाजपा के पक्ष में है ।

उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में सभा लेने के बाद वापसी के दौरान ‘ news 24 carate’ से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि आमतौर पर उपचुनावों में कोई भी राजनीतिक पार्टी घोषणा पत्र जारी नही करती है मगर इस उपचुनाव में कांग्रेस अपना पराजय सामने देखकर विधानसभा के उपचुनाव में घोषणा पत्र जारी कर मतदाताओं को रिझाने के लिए घोषणा पत्र के रूप में झूठ का पुलिंदा पेश कर रही है ,मगर क्षेत्र की जनता जानती है कि विकास के लिए भाजपा के अलावा दूसरा कोई विकल्प हो ही नही सकता है।

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस हार के डर से घोषणा पत्र जारी कर रही है।रेणुका सिंह ने कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा खैरागढ़ के मतदाताओं को भ्रमित करने का पुनः प्रयास किया जा रहा है मगर क्षेत्र की जनता जानती है कि विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को ही वोट देना है तथा इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ही विजयी होंगे इसमे कोई संदेह नही है।

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने विगत 2018 के विधान सभा चुनाव में भी इसी तरह प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के लिए झूठा घोषणा पत्र जारी किया था। कांग्रेस के नेताओ ने पवित्र गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी सहित अनेक वादे प्रदेश की जनता के साथ किये थे। आज पूरा प्रदेश जानता है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विगत विधानसभा चुनाव में पवित्र गंगाजल की कसम खाकर किये गए वादों में कितने वादों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पूरा किया है।

केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा
चुनाव जीतने के तुरंत बाद ही जिला बनाने की घोषण पर कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि कांग्रेस की यह सरकार बीते तीन साल में शराबबंदी और बेरोजगारी भत्ता देने सहित अनेक वादों को आज तक पूरा नहीं कर पायी है। इसी तरह खैरागढ़ के विकास के लिए भी इस सरकार ने कोई काम नहीं किया है। अभी हालात उपचुनाव के आ जाने से कांग्रेस को मतदाताओं के बीच जाकर कुछ बताने का नही बचा होने से एकबार फिर से घोषणा पत्र के रूप में झूठ का पुलिंदा पेश किया जा रहा है।कांग्रेस चाहे कुछ भी वादे कर ले मगर खैरागढ़ की जनता अब दुबारा कांग्रेस के झूठ में आने वाली नही है।आने वाले 12 अप्रैल को खैरागढ़ की जनता भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीताकर कांग्रेस पार्टी को बतायेगी की अब जनता बार- बार कांग्रेस के झूठे वादों में फसने वाली नही है । खैरागढ़ की जनता ने तय कर लिया है कि कांग्रेस को उसके झूठे वादे के लिए सबक सिखाना है तथा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है।

केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि खैरागढ़ क्षेत्र में मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में वोट करने का मन बना लिया है। पूरे क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है तथा कांग्रेस को हार सामने दिखाई पड़ रही है इसीलिए कांग्रेस पार्टी को उपचुनाव में घोषणा पत्र जारी करना पड़ा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केन्द्र की भाजपा सरकार अनेक योजनाएं बनाकर करोड़ो रूपये छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता के लिए भेज रही है मगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता का हक छीन रही है ।प्रधानमंत्री आवास योजना में खैरागढ़ क्षेत्र में ही लगभग 15 हजार लोगों का आवास नही बन पा रहा है। इसी तरह केन्द्र सरकार की अनेक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन नही हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *