हार के डर से मंत्री क्षेत्र छोड़कर भागे- खूबचंद पारख

खैरागढ़।(सतीश पारख)। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की हार नजर आ रही है। इसी के चलते कांग्रेस के एक मंत्री और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दोनों ही खैरागढ़ उपचुनाव में मैदान छोड़ भाग गए हैं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं खैरागढ़ चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने कहीं। उन्होंने ने कहा कि खैरागढ़ में 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी ने जो विकास किया है वह शायद ही कोई और कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक छोटा से छोटा कार्यकर्ता इस चुनाव में जीत के लिए आश्वस्त है और खैरागढ़ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है । इसी जीत के डर से कांग्रेस के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर मैदान छोड़कर भाग गए हैं । खैरागढ़ की जनता जानती है कि कांग्रेस ने जो वादा खैरागढ़ की जनता से किया है वह कभी पूरा नहीं कर पाएगी। वही नगर पालिका चुनाव में सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खैरागढ़ में अगुवाई करते नजर आ रहे थे। जिन्हें मुंह की खानी पड़ी और जिस तरह से सरकार के दबाव में हमारे प्रत्याशी को हराया गया था। उससे खैरागढ़ की जनता भलीभांति जानती हैं। खैरागढ़ उपचुनाव में बैक अध्यक्ष नवाज खान भूमिगत हो गए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि खैरागढ़ की जनता कांग्रेस को नहीं चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *