मंदिर का मंच संधारण के साथ बनाया जाएगा बाउंड्रीवाल….विधायक देवेंद्र यादव और मेयर नीरज पाल की पहल से होगा विकास कार्य

भिलाई। नगर निगम भिलाई के वार्ड 47 सेक्टर 1 बी मार्केट में मंदिर के समीप मंच का संधारण किया जाएगा साथ ही बाउंड्रीवाल बनाया जाएगा। करीब 8 लाख की लागत से यह निर्माण कार्य किया जाएगा। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और भिलाई के महापौर नीरज पाल की पहल से जल्द ही यह विकास कार्य का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

इस विकास कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन 6 मार्च को किया गया। जहां विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल के निर्देश पर मुख्यअतिथि एकांश बंछोर विधायक प्रतिनिधि व पीडब्ल्यूडी प्रभारी नगर निगम भिलाई मौजूद रहे। पूरे विधि विधान के साथ वार्डवासियों के साथ मिलकर भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में काफी हर्ष का माहौल रहा। वार्ड के प्रभूत्वजनों ने एकांश बंछोर से कहा कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से कई माह से क्षतिग्रस्त पड़े मंदिर के पास स्थित मंच का संधारण और बाउंड्रीवाल निर्माण अब हो पाएगा। जब विधायक देवेंद्र यादव उनके वार्ड का दौरा करने और उनसे मिलने आए थे। तब क्षेत्रवासियों ने उन्हें इस समस्या की जानकारी दी थी। जिसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित कर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। इस काम के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक देवेंद्र यादव का आभार जताया। इस अवसर पर एकांश बंछोर ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव शहर की समस्याओं को खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करते हैं और समाधान करा रहे हैं। विधायक की पहल से हर वार्ड में विकास कार्य हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *