जमीनी स्वास्थ्य सेवाओं में रफ्तार के लिए सीएमएचओ डॉ मुखर्जी ने ली सभी बीएमओस की ऑनलाइन मीटिंग

स्वास्थ्य विभाग के दुर्ग डिवीजन के जॉइन डायरेक्टर डॉ प्रशांत श्रीवास्तव भी जुड़े, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

भुवन पटेल@कवर्धा। आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी द्वारा जिले के चारो विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों व बीपीएम्स की ऑनलाइन मीटिंग ली गई। आज मुख्य रूप से हाट बाजार, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, चिरायु व फील्ड के स्टाफ से काम लेने के तरीकों पर चर्चा व समीक्षा की गई। डॉ मुखर्जी ने फील्ड में कार्यरत स्टाफ से अनिवार्य ओटीपी लेने , हाट बाजार योजना की समीक्षा कर मॉनीटरिंग बढाने के निर्देश दिए हैं। विशेषकर लोहारा विकासखण्ड में हाट बाजार योजना के कार्यों में प्रगति के लिए मेहनत बढाने को भी उन्होंने कहा। उन्होंने हाट बाजार के एक दिन पूर्व सम्बन्धित ग्राम में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने व निश्चित स्थान फिक्स कर हाट बाजार वाहन खड़ा करके लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की सलाह दी व ओपीडी बढाने के निर्देश भी दिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
डॉ मुखर्जी ने गर्भवतियों को दी जाने वाली तमाम सेवाओं की बारी – बारी से जानकारी ली व कमियों को किस तरह दूर किया जा सकता है, इस पर चर्चा की। चिरायु टीम के कार्यो की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ ने कहा कि टीम सही समय पर प्रॉपर एंट्री अवश्य करे वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने मौसमी बीमारियों से निपटने की तमाम तैयारी पुख्ता रखने के निर्देश भी सभी सम्बन्धितों को दिए हैं।
मीटिंग में डीपीएम सृष्टि शर्मा, पंडरिया बीएमओ डॉ जितेंद्र वर्मा, लोहारा बीएमओ डॉ संजय खरसन, कवर्धा बीएमओ डॉ सतीश चन्द्रवंशी व बोड़ला बीएमओ डॉ योगेश साहू समेत सभी बी पी एम जॉइन रहे। जॉइन डायरेक्टर डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने की जिले के स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ

स्वास्थ्य विभाग के दुर्ग डिवीजन के जॉइन डायरेक्टर डॉ प्रशांत श्रीवास्तव भी उक्त मीटिंग को जॉइन किये। उन्होंने जिले में हुए बेहतर कार्यों की तारीफ करते हुए पंडरिया और लोहारा ब्लॉक के सी-सेक्शन सेवा शुरू होने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य ही स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की रीढ़ है। इस दिशा में किये गए हर बेहतर प्रयास आगे अच्छा परिणाम ही देंगे। उन्होंने पी एम एस एम ए की चर्चा करते हुए कहा कि गर्भवतियों को सम्पूर्ण जांच के साथ परामर्श व आवश्यकतानुसार उपचार की सेवा उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल ऑफीसर्स व विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से दिलाने के उद्देश्य से हर माह 9 तारीख को यह योजना चलाई जाती है। उन्होंने कहा कि सभी हितग्राहियों को इस दिन अधिक से अधिक जांच व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। डॉ श्रीवास्तव ने हाट बाजार योजना, एएनसी केयर, शिशु स्वास्थ्य की सभी आवश्यक जानकारी ली व दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी को जल्द दूर करने के लिए राज्य स्तर पर भर्ती प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है, जल्द ही कबीरधाम सहित सभी अति आवश्यकता वाले जिलों में स्टाफ नर्सेस की पोस्टिंग कर दी जाएगी। उन्होंने कोविड काल में बेहतर कार्यों के लिए कबीरधाम स्वास्थ्य टीम को साधुवाद दिया व आगे भी इसी लगन से कार्य करते रहने की शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *