आपातकालीन बंदियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के समकक्ष सम्मान निधि व सम्मान देने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका,,,सुप्रीम कोर्ट के वकील भारत सिंह,सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव व राज्यसभा सदस्य के सी त्यागी से मिल मीसा बंदियों ने सहयोग मांगा

भिलाई(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)मीसा बंदियों ने आज भारत सिंह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता से प्रत्यक्ष भेंट कर सुप्रीम कोर्ट में आपातकालीन बंधुओं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समकक्ष सम्मान निधि एवं सम्मान दिए जाने के विषय में जो याचिका लगाई गई है। उसकी विस्तृत जानकारी दी एवं यह बताया की याचिका अभी भी कोर्ट में है ।अप्रैल में इस पर पुनः सुनवाई प्रारंभ होगी और इस वर्ष के अंत तक हमें सफलता अवश्य मिलेगी। मीसा बंदियों की ओर से पैरवी कर रहे भारत सिंह ने आश्वस्त कीया की हमें केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिलने वाली समस्त सुविधाओं की लिखित जानकारी देनी है ।वह उनको देने के पश्चात यह याचिका जारी रहेगी इनसे प्रत्यक्ष भेंट के समय अवधूत जोशी महाराष्ट्र श्री त्रिभुवन राय गाज़ीपुर श्री विजय कुमार सिंह मऊ घोसी श्री अवध भूषण सिंह मऊ घोसी श्री सहदेव सिंह यादव इटावा सैफई योगेश गुप्ता गाजीपुर लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे ।मीसा बंदियों ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो।
मुलायम सिंह यादव के निवास पर जाकर उनसे भी प्रत्यक्ष भेंट कर मोदी जी से आग्रह कर आपातकालीन बंदियों की समस्या के निराकरण हेतु पत्र लिखें एवं लोकसभा में प्रश्न उठाने कष्ट करने का आग्रह मुलायम सिंह यादव से किया ।उन्होंने पूर्ण सहयोग हेतु आश्वस्त किया।

मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के समय अवधूत जोशी त्रिभुवन राय गाज़ीपुर विजय कुमार सिंह मऊ घोसी अवध भूषण सिंह मऊ घोसी सहदेव सिंह यादव इटावा सैफई दीपचंद शर्मा राजस्थान चंद्रशेखर सिंह बलिया योगेश गुप्ता गाजीपुर समस्त लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे।उन्होंने राज्यसभा सदस्य
के सी त्यागी जी से भी मुलाकात की साथ में अवधूत जोशी अवध भूषण दीपचंद शर्मा भारत के समस्त आपातकालीन बंधुओं की चिंता से अवगत कराया एवं उन्हें एक पत्र प्रधानमंत्री जी को लिखने का आग्रह किया ।साथ ही राज्यसभा में भी इस प्रश्न को उठाने की कृपा करने का आग्रह किया ।उन्होंने निश्चित रूप से इस विषय पर मोदी जी को पत्र लिखने की बात कही तथा राज्यसभा में पुनः इस विषय को उठाने आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *