दुर्ग। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश आह्वान पर पूरे प्रदेश में जिला एवमं विकासखंड स्तर पर 4 अप्रैल से राज्य के सभी 28 जिले एवं 146 विकास खंड में मनरेगा के लगभग 15 हजार कर्मचारी अधिकारी रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं हड़ताल में जाने से पहले बकायदा कलेक्टर ,जिला सीईओ एस डी म एवं ब्लॉक अधिकारियों को तथा माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभागीय मंत्री एवं टी एस सिंह देव को रैली एवं ज्ञापन लिखित सूचना के माध्यम से अवगत करा दिया गया था लेकिन शासन द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दिया गया इससे नाराज होकर इससे नाराज होकर सभी दुर्ग जिला के मनरेगा अधिकारी कर्मचारी एवं रोजगार सहायक हड़ताल पर बैठ गए हैं वे चुनावी जन घोषणा पत्र आत्मसात रखते हुए व समस्त मनरेगा अधिकारी कर्मचारी रोजगार सहायक नियमितीकरण एवं नियमित की कार्यवाही होने तक रोजगार सहायकों का ग्रेड पे एवं पेमेंट निर्धारित करते हुए समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं रोजगार सहायक को सिविल सेवा 1966 के तहत पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने का मांग कर रहे हैं हड़ताल में जाने से मनरेगा कार्य में ग्रहण लग चुका है वही साथ ही मनरेगा कार्य नहीं मिलने से गरीब लोगों को चिंता होने लगा रहे एवं रोजी रोटी चिंता सताने लगी है जहां अप्रैल माह में प्रतिवर्ष इस समय लाखो मजदूर मनरेगा काम करते थे वहां पर अभी पूरे छग में मात्र 5000 मजदूर दिखाई दे रहे हस वह भी पंचायत स्तर के नही है उद्यानिकी,जलसंसाधन,सामग्री मूलक कार्यों के मस्टरोल दिखाई दे रहे है वही दुर्ग जिला से रोजगार सहायक संघ अध्यक्ष एवं मनरेगा कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने अवगत कराते हुए बताया कि जब तक हमारी 2 सूत्री मांग पूरा नहीं किया जाएगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं आंदोलन जारी रहेगा और साथ ही शासन को अवगत करा रखते हुए यह भी आग्रह किया है कि हमारी मांग को जल्द से जल्द पूरा करें नहीं तो आने वाला समय में रायपुर राजधानी में हड़ताल के लिए पूरा छत्तीसगढ़ के मनरेगा अधिकारी महासंघ के कर्मचारियों एवं रोजगार सहायकों द्वारा जंगी आंदोलन का फैसला लिया जाएगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन की होगी।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ का मिला समर्थन
वही प्रदेश पंचायत संचिव संघ के अध्यक्ष तुलसी साहू ने एक पत्र जारी करते हुवे मनरेगा अधिकरी कर्मचारियों रोजगार सहायको के मांग का पूर्णतया समर्थन व्यक्त करते हुवे हड़ताल तक मनरेगा के कोई भी कार्य नहीं कराने का निर्णय लिया है।आज आंदोलन स्थल पर जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा अरदीप ढिढ़ी, कार्यक्रम अधिकारी धमधा भूपेंद्र देवांगन,पाटन डालिमलता,दुर्ग गौरव मिश्रा, प्रचार प्रसार समन्वयक रीता चांटे जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध ताम्रकर,गोपी सोनी,प्रदीपसोनवानी,अजय,विकास दल्लीवार,शिव साहू,जीवेश साहू,मेघनाथ साहू,संजय सोनवानी,धर्मेंद्र सिन्हा,प्रीत साहू,कृष्ना साहू,ललिता वर्मा ,डॉमिन साहू,संतोष सोनवानी,भूपेंद्र साहू,भूपेंद्र चंद्राकर,मनोज राजपूत सहित जिले भर के मनरेगा अधिकारी कर्मचारी रोजगार सहायक उपस्थित रहे।।
