तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


दुर्ग ग्रामीण(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गोंडवाना सदन दुर्ग में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि
गृह, जेल एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्री छ.ग. शासन ताम्रध्वज साहू थे।
अध्यक्षता अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग राजेश साहू ने की ।
विशिष्ट अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री, महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण विभाग रमशीला साहू,पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक गुंडरदेही डॉ दयाराम साहू,पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड छ. ग.शासन दीपक ताराचंद साहू,अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग अश्वनी साहू,कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ रमेश साहू,पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग खिलावन साहू,उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग नंदलाल साहू,वरिष्ठ समाज सेवी दुर्ग राजेन्द्र साहू सहित समाज के वरिष्ठजन युवा व मातृशक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *