रिसाली(News24carate/सतीश पारख)। नगर पालिक निगम रिसाली के ग्राम डूंडेरा वार्ड 35 व 36 में मंगलवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा से स्वीकृत तालाब पार सड़क निर्माण का कार्य हेतु भूमिपूजन संपन्न हुवा।नगर निगम रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा सभापति केशव बंछोर के द्वारा पूजा-अर्चना कर दोनो कार्यो की शुरुवात की ।यह तालाब निर्माण से जनमानस के निस्तारी के साथ साथ तैराकी में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद विक्की चंद्राकर, पार्षद रोहित धनकर, दुर्गेश साहू ,तुलुराम साहू,निखलेश वर्मा,पुरेंद्र साहू,तामेश्वर बारले सुरेश चोपड़े,इंद्रजीत सांसद प्रतिनिधि,बल्लू सेन,सहित मोहल्ले वासी व नागरिक उपस्थित थे।
तालाब पहुंच मार्ग का भूमिपूजन संपन्न…विकास में एक और कड़ी जुड़ी
