अंगना में शिक्षा 2.0 वह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन खोखसरा संकुल में सफल आयोजन किया गया….

रोशन अवस्थी@news24carate देवभोग विकासखंड के अंतर्गत खोखसरा संकुल के प्राथमिक शाला में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम मैं सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजा अर्चना की उसके बात कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घर पर ही रह कर विभिन्न नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से माताओं द्वारा प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने को प्रोत्साहन करना है ।जिसमें चलना, खुदना, रंग भरना ,चित्र बनाना, मौखिक वार्तालाप अक्षर, अंक पहचानना अन्य गतिविधियां बच्चों ने अपनी मां के साथ किया है।
कार्यक्रम में महिलाओं को स्मार्ट माताओं के रुप में भी नवाजा गया। तथा उनको गुलाल बैच लगाकर उनका स्वागत किया गया।
संकुल स्रोत खोखसरा के समन्वयक श्री चुन्नी लाल सोनवानी ने अंगना में शिक्षा कार्यक्रम व माताओं को उनकी भूमिका को विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकुल स्तर के सभी शिक्षक ने भी अंगना मै शिक्षा के बारे में बताया। व बच्चों को शिक्षा के धारा में जोड़े रखने हेतु माताओं को प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में वर्तमान सरपंच कृष्ण कुमार चुरपाल ,भूतपूर्व सरपंच श्रीमती कमली नेताम संकुल प्राचार्य जितेश खरे, संकुल समन्वयक चुन्नीलाल सोनवानी संकुल के सभी शिक्षक माता एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *