रानीतराई। स्थानीय साहू समाज के तत्वाधान में भक्त माता कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया।प्रथम सत्र में भव्य कलश यात्रा, गांव भ्रमण पश्चात माता कर्मा की पूजा अर्चना कर खिचड़ी का भोग चढ़ाया गया।दोपहर को सामूहिक भोज प्रसादी किया गया।
द्वितीय सत्र में अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रमुख रूप से दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,दुलेश्वर साहू अध्यक्ष, परीक्षेत्रीय साहू संघ,गंगादीन साहू,जिला प्रतिनिधि,अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, डॉ यशवंत साहू,कमलेश्वरी साहू,चांदनी साहू,भागवत सिन्हा सरपंच, हरीनाथ सिन्हा सम्मिलित हुए।
सभी अतिथियों ने भक्त माता कर्मा की जयकारा के साथ समाज को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत बतलाया।आज नशापान से दूर रहकर हमारी आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देने का काम हम सबको करना है।

जयंती समारोह में साहू समाज के पंचो का सम्मान किया गया।
मंच संचालन नरेंद्र साहू उपसरपंच एवं आभार शत्रुहन साहू ने किया।
कार्यक्रम में नरेश साहू, दुजराम साहू,नोहर साहू,संजय साहू,लीना साहू,रामकुमार साहू,रेखा साहू,मीना साहू,भारत साहू,प्रकाश साहू, मोंगरा साहू, कामिन साहू,नारायण साहू, जिवराखन साहू,नेहरू सिन्हा,उत्तम साहू सहित सामाजिक एवं ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।
