रोशन अवस्थी@देवभोग। स्वर्गीय हरीश तिवारी की वार्षिक श्राद्ध पर मानस भवन अमलीपदर में आयोजक पितांबर तिवारी व त्रिलोकी तिवारी की अगुवाई में संगीतमय श्रीमद् भगवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का सफल आयोजन किया जा रहा है। दश दिन तक चलने वाले आयोजन में कथावाचक पंडित प्रेम शास्त्री जी महाराज दश दिनों तक भगवत महापुराण का अमृत पान लोगों को कराएंगे और भगवान के प्रति आस्था व विश्वास का पाठ भी बढ़ाएंगे।
भागवत महापुराण व कथा वाचक पंडित प्रेम शास्त्री महाराज जी के कथावाचक को सुनने के लिए दूर दराज से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। और बड़ी भक्तिमय अंदाज से लोग इनकी कथा को अनुसरण कर रहे हैं। भागवत महापुराण में भगवान के हरेक पाठ का वर्णन अलग-अलग चरित्र के माध्यम से किया जा रहा है। इस अनोखी कथा वृत्त का पान कर जीवन को धन्य व सार्थक बनाये।
इस पावन कथा को सुनने के लिए सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रोशनलाल अवस्थी भी कथा पंडाल में पहुंचे। और उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा को सुनने से व्यक्तियों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस पावन कथा का श्रवण अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु करे।
