बेलगाम जिला खनिज विभाग की सह पर चल रहा है अवैध खनन और रायल्टी चोरी का बड़ा खेल

बेलगाम जिला खनिज विभाग की सह पर चल रहा है अवैध खनन और रायल्टी चोरी का बड़ा खेल

छुरा से गरियाबंद मुख्य मार्ग में पीडब्ल्यूडी द्वारा चल रहे निर्माण कार्य में झालखम्हार से अवैध मुरूम खुदाई कर हजारों ट्रीप खपाया जा रहा है।

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

जिला में बेलगाम खनिज विभाग के कारनामे अवैध रेत ,अवैध बोल्डर और अवैध मुरूम खनन जैसे गौण खनिज के हजारों मामले है।जिसमे जिला खनिज अधिकारी फागू राम नागेश की देखरेख और संरक्षण में अवैध मुरूम खुदाई व परिवहन का कारोबार सालो से खूब फल फूल रहा है।जो वह अब बेलगाम हो गया है और इस तरह हो रहे अवैध खुदाई एव परिवहन पर अब शायद ही लगाम लगाया जा सकता है।क्योंकि जिम्मेदार अधिकारियों को तो रॉयल्टी से राजस्व आय का तो फिक्र ही नही है ।जिससे हर रोज शासन को लाखो का चूना तो लग ही रहा है।पर इसका फायदा जिला प्रशासन और खनिज विभाग को किस रूप में हो रहा होगा इसे आप भली भांति समझ सकते है और अभी रेत चोर और मुरूम माफियाओं की बात करे तो सीधा सीधा उन्हें लाभ मिल रहा है। ऐसे में नियम, कायदा ,कानून केवल कागज के पन्ने तक सिमट कर रहा गया है।यह पहला मामला नहीं है जो इस प्रकार अवैध मुरूम खुदाई व परिवहन का कार्य खुलेआम हो रहा है।

बता दे की छुरा और गरियाबंद मुख्य मार्ग पर ग्राम झालखम्हार के अंकालु राम गोंड की जमीन पर मुरूम की 10 फिट गहरा खुदाई किया जा रहा है।वही दस्तावेजों की बात किया जाए तो किसान के पास खनिज एव राजस्व विभाग का कोई वैध दस्तावेज नहीं है और न ही खनन स्थल पर किसी भी प्रकार से रायल्टी नही काटी जा रही है।उक्त जगह से मुरूम खुदाई कर छुरा गरियाबंद मुख्य मार्ग में पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण कार्य में खपाया जा रहा है।जो बीते लगभग एक माह से बेरोकटोक यहां अवैध खुदाई एव परिवहन अधिकारियों की संरक्षण में बदस्तूर जारी है।इस मामले को लेकर मुरूम माफिया आर निषाद से जब फोन से संपर्क कर मुरूम खुदाई के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने गरियाबंद कलेक्टर से स्पेशल आदेश होने की बात कही तथा दस्तावेज को अपने पास होने और बाहर में होने की बात कही।जबकि दस्तावेज नियमानुसार खनन स्थल में होना जरूरी होता है।अब सवाल ये की क्या खनन का स्पेशल आदेश को लेकर खनन माफिया इधर उधर घूमता रहे या फिर उसे खनन क्षेत्र में किसी अधिकारी मीडिया या जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक को दिखाए।बहरहाल ये तो साफ साफ़ जाहिर है की यहा किसी भी प्रकार का कोई आदेश जारी नही हुआ है फिर भी खुलेआम मुरूम की अवैध खुदाई कर हजारों ट्रीप परिवहन कर शासन को लाखो रूपए की राजस्व की हानि पहुंचाए जा रही है। बता दे की मुरूम माफिया के ऊपर दो माह पूर्व छुरा के कोसमी नवापारा में अवैध मुरूम खुदाई करते पाए जाने पर खनिज विभाग को न चाहते हुए भी कार्यवाही करना पड़ा था।पर शायद उस कार्यवाही के बाद मुरूम माफिया के साथ खनिज विभाग की अच्छी खासी दोस्ती होने के कारण इस बार शायद मित्रता निभा रहा होगा तभी तो कार्यवाही करने में साहब के हाथ पैर फूल रहे है।जिसके कारण जब खनिज अधिकारी फागू राम नागेश को मीडिया द्वारा फोन कर सवाल किया गया तो बहाना बाजी कर फोन काट दिया।वही इस मामले को लेकर गरियाबंद कलेक्टर नम्रता गांधी को भी जानकारी दिया गया।लेकिन उन्होंने ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *