चैत्र नवरात्र में राजिम के देवी मंदिरों में जल उठे आस्था के दीप
पूरा वातावरण हुआ भक्तिमय।

संध्या सेन@फिंगेश्वर
चैत्र वासंती नवरात्र व हिंदू नव वर्ष के प्रारंभ के साथ आज 4 अप्रैल को नवरात्र पर्व पर क्षेत्र भर में देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित गई। राजिम के महामाया मंदिर के पुजारी बलदाऊ ठाकुर ने बताया कि हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2079 के प्रारंभ के साथ चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को वासंति नवरात्र पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए, एवम नौ दिवस अखंड ज्योत जलाए व और जंवारे बोए गए है। देवी मंदिरों में नए ध्वज चढ़ाए गए। राजिम के मां महामाया मंदिर में 821ज्योति प्रज्ज्वलित किए गए हैं तो वही शीतला मंदिर में 97 ज्योति प्रज्वलित किए गए हैं और पितईबंद में माता खल्लारी मंदिर में 69 ज्योत जलाए गए हैं। नवरात्र के प्रारंभ के साथ ही माता सेवा भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है। अंचल में देवी मंदिरों में आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी जा रही है और शाम तक भक्त मंदिर में माता के दर्शन के लिए पहुंचते रहे यहां पंडा विक्की साहू शत्रुघ्न निर्मलकर गोपाल निषाद बाना यादव रोहित निषाद गजेंद्र सोनकर बलदाऊ ठाकुर वही शीतला माता मंदिर में शिव राम निषाद माता की सेवा में अपना सहयोग प्रदान कर रहे है

