पतोरा में ग्रामीणों ने पुलिस पेट्रोलिंग दल का आरती उतारकर किये स्वागत

पाटन.कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरे विश्व और भारत देश में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना संक्रमन को रोकने में स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, पुलिस प्रशासन रात दिन सेवा में लगे हुए है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लोगो से घरों में रहकर कोरोना से लड़ाई लड़ने की अपील की जा रही है।

ग्राम पतोरा की महिलाएं पुलिस पेट्रोलिंग दल का आरती उतारते हुए

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाकडाउन में ग्रामो में शांति व्यवस्था कायम करने में पुलिश का अहम योगदान है जो दिन रात सेवा भावना में लगे हुए है और हम सभी की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। विधानसभा पाटन के ग्राम पंचायत पतोरा में उतई थाना प्रभारी अवध राम साहू और पेट्रोलिंग दल के पहुंचने पर सरपंच अंजीता गोपेेेश साहू के नेतृत्व में ग्रामीण द्वारा फूलो से स्वागत किया गया। ग्रामीण महिलाओं के द्वारा अपने अपने घरों के बाहर निकलकर आरती की गई, बच्चो को बिस्किट , जरूरत मन्द को सुखा आनाज और मास्क का वितरण किया गया। सरपंच द्वारा पुलिश टीम को सेनेटाइजर भेंट किया गया। थाना प्रभारी ने सभी ग्रामीणों को लॉकडाउन का पालन करने, दूरी बनाकर रहने, बच्चों को हर घंटे हाथ धोने की सलाह दी गई। ये कही न कही एक अच्छी शुरुआत है की पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों में आपसी तालमेल बनाये रखने के लििये ग्रामीण क्षेत्र में एक पहल हुई है। मौके पर सरपंच अंजीता गोपेश साहू, उपसरपंच घनश्याम साहू, पंच तकेश ठाकुर, श्रीमती आरती साहू, गोपेश साहू, पूरण साहू, सुरेश ठाकुर, देवेंद्र साहू, मुकेश चाँदने, थानेस्वर साहू, ब्योमकेश ठाकुर , डिकेन्द्र ठाकुर, ओमप्रकाश बंजारे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *