कांग्रेस का अभियान, कोई भूखा न रहे के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों के घरों तक पहुंचा रहे है राशन

पाटन. विधानसभा में अत्यंत जरूरत मजदूरों ग्रामीणो व अन्य लोगो को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की ओर से पांच हजार खाद्यय सामग्री बांटने का लछ्य रखा रखा गया है।जिनकी सुरुआत मंगलवॉर को ग्राम झीट से की गई थी।बुधवार को ग्राम सेलूद, चुनकट्टा सहित अन्य ग्रामो में जाकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमतीं जयश्री वर्मा, संजय यदु , जवाहर वर्मा, बल्लू राय,अजय सिह राजपूत सहित अन्य कॉंग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरत मंद लोगो को राशन के पैकेट का वितरण किया।उक्त कार्य अनवरत जारी रहेगा।

बजरंग चौक सेलूद में एक घर मे बगैर किसी के जानकारी के पांच लोग आए हुए थे। जिसकी सूचना किसी को नही दी गई थी। मुख्यमंत्री के ओ एस डी  आशीष वर्मा व कॉंग्रेस नेता जवाहर वर्मा को जानकारी होने पर तत्काल उक्त पांच संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस को दी गई। जिन्हें वापस भेजा गया है। साथ ही जिनके घर उक्त ब्यक्ति आये थे।उनके घर के सदस्यों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

नगर पंचायत पाटन से टैंकर से बुधवार को सेलूद के सार्वजनिक स्थलों में सेनेटाइजर का छिड़काव  किया गया है। ताकि ग्रामीणो को कोरोना के महामारी से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *