उतई के रोशन होटल में लगी आग होटल में रखी गैस सिलेंडर के फटने से आग की लपटें हुई तेज

उतई.उतई के बाजार चौक स्थित रोशन होटल में बुधवार रात को अचानक आग लग गई। दुकान उतई के मुख्य मार्केट में स्थित है। यहां के लोगों ने बताया कि दुकान में आग लगते ही लोगों ने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग की लपटें बहुत तेज हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंचती तब तक होटल में रखे सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। होटल के अंदर रखे गैस सिलेंडर फटने से आग की लपटें और तेज हो गई। रात तक फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा ली गई। अचानक आग लगने से होटल में रखे लाखो रुपये के सामान जल कर खाक हो गए। गैस सिलेंडर फटने से उपस्थित भीड़ इधर उधर भागते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *