छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना मरीज राज्य में अब तक 11 कोरोना मरीज, 9 इलाज कराकर घर जा चुके है

रायपुर. राज्य में बुधवार को कोरोना का एक और मरीज मिला है। कटघोरा से एक बार फिर चौकाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। कटघोरा में तब्लीगी जमात से जुड़े 52 वर्षीय अधेड़ में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इस व्यक्ति के बारे में केवल इतनी जानकारी हासिल हुई है कि यह व्यक्ति कटघोरा में बीते दिनों संक्रमित के रुप में पहचाने गए सोलह वर्षीय किशोर के संपर्क में था।
आप को बतादें इसके पहले कटघोरा में एक तबलीगी जमाति किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिसका रायपुर एम्स में इलाज चल रहा है। अब छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2 मरीज हो गए। इसको मिलाकर राज्य में कोरोना मरीजो की संख्या 11 हो गई है। जिनमे से 9 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ट्वीट कर कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *