बेमेतरा. कुछ दिन पहले जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा ने बेमेतरा कलेक्टर व बेमेतरा जिला श्रम विभाग को पत्र लिखकर महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश व तेलंगाना में कोरोना वायरस के चलते फसें लगभग 300 मजूदरों को राशन व आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाने का निवेदन किया था। बेमेतरा कलेक्टर अनंत तायल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग को आदेशित किया था। जिसके बाद श्रम विभाग के श्री एन के साहू जी ने जिला राहत कोष से पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया।

जिसमें बेमेतरा जिला के ग्राम पाहन्दा, भटगांव, बारगांव, भीलौरी, लेंजवारा, देवरी, बहेरघट, सांकरा, महि दही, उड़िया कला, किरकि, कन्हेरा, पदुम्सरा, हथमुडी, कंतेली, बहिंगा, बहेरा, दमई डीह, भूमिया सांकरा, पिकरि, जेवरा, करचुवा, बोरतरा माल्दा, रजकुड़ी, मुड़पार, कुम्हि, कुसमी, सोंड, डंगनिया, लावतरा, जौंग, ओटेबन्द, डंगनिया, रवेली, बैजी, बिरनपुर, सहसपुर, निनवा, परसदा, कुम्हिगुड़ा, बाराडेरा, मटका के अन्य राज्य में फंसे ग्रामीणों तक प्रशासन द्वारा आर्थिक सहयोग पहुंचाया गया है।
सभापति राहुल टिकरिहा ने बताया कि बीते दिनों बेमेतरा कलेक्टर श्री तयाल जी को पत्र लिखकर इन प्रदेशों में फंसे पीड़ित परिवार की सहायता करने के लिए निवेदन किया था। जिस पर कलेक्टरों द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर आर्थिक व्यवस्था करने की बात कही गयी थी। आज पीड़ित मजदूरों ने मुझे फोन कर बताया कि उनके खातों में राशि पहुंच गई है। संकट की इस घड़ी में तत्काल कार्यवाही करने के लिए मैं बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल जी व बेमेतरा श्रम विभाग का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त करता हूँ। आप दोनों के द्वारा तत्काल प्रभाव से किए गए कार्य बेहद सराहनीय है।पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सहायता एवं सहयोग की जानकारी राहुल टिकरिहा को सूचित किया। जिस पर उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
