सर्वधर्म सेवा मंच ने जल बचाओ अभियान को जन आंदोलन बनाने का बेड़ा उठाया

भिलाई(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)सामाजिक संगठन सर्वधर्म सेवा मंच, भिलाई द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पानी को गम्भीरता से लेते हुए पानी बचाओ अभियान संस्था के अध्यक्ष प्रतीक भोई की अध्यक्षता में बैठक के पश्चात सुरुवात की गई । संस्था का मानना है कि पूरे पृथ्वी में मात्र 3% ही पानी पीने योग्य है जो दिन ब दिन जनसंख्या बढ़ने के कारण प्रति व्यक्ति कम होती जा रही है, इसके अलावा प्रोद्योगिकी करण के कारण भूमि जल व भूमिगत जल दोनो प्रदूषित हो रही है। ऐसे में पीने के पानी को व्यर्थ बहाना देशद्रोह अपराध के समतुल्य है। पर्यावरण शास्त्रियों का यहाँ तक कहना है कि यदि अभी भी यदि हम गम्भीर नही हुए तो अगला विश्व युद्ध पानी के लिए होना तय है।

उपयुक्त गम्भीरताओं को देखते हुए संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पानी बचाओ अभियान प्रारंभ किया गया है । इस अभियान में संस्था के सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत तौर पर व सार्वजनिक नलों पर स्टीकर चिपका कर पानी बचाने के लिए निवेदन करेगी साथ ही नये बन रहे भवनों के मालिकों से वाटर हार्वेस्टिंग को प्राथमिकता देने हेतु निवेदन करेगी।

पानी बचाओ अभियान को संस्था के प्रतीक भोई, सुरेश खांडवे, घनश्याम पांडे, राकेश रत्नाकर, रमेश प्रजापति, संतोष उमरिकर, रघुवंश सैनी, अजय जगत, गुलाब काले, रामकुमार लदेर, मेघनाथ यादव, लक्ष्मी कांत सिरके, पन्ना लाल द्वारा संयुक्त हो कर एक जुलाई 2022 तक चलाया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *