मछुवा कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष खैरागढ उपचुनाव में अपने दल के साथ चुनाव प्रचार में शामिल हों – एम. आर. निषाद

छत्तीसगढ़ के खैरागढ विधानसभा उपचुनाव का प्रचार प्रसार अपने चरम पर है।सभी प्रमुख दलों ने अपनी ताकत झोंक दिये हैं।छत्तीसगढ़ मछुवा कांग्रेस के अध्यक्ष एम आर निषाद ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मछुवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की टीम चुनाव प्रचार में भेज चुके हैं। तथा अब शेष बचे मछुवा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को भी अपने पदाधिकारियों के साथ चुनाव में जुट जाने निर्देश करते हुए कहा है कि वे चुनाव प्रभारी राजेन्द्र धीवर तथा संबलूराम निषाद से मिलकर अपनी उपस्थिति दर्ज करायें।कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा के पक्ष में प्रचार प्रसार कर जीत सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *