नारद सेन,,,,,,
—-पाटन–चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के सभी ग्रामो में मातारानी के दरबार मे भक्तों ने अपने आस्था केजोत जलाये है। कहा जाता है कि नवरात्रि पर्व पर साधको के द्वारा मातारानी की सेवा करते है और मनोकामना ज्योति कलश जलाते है उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है इसी क्रम में गांव केसरा के शीतला मन्दिर में 80 मनोकामना ज्योति कलश जलाये गए है, दन्तेश्वरी मन्दिर , एवम गायत्री मन्दिर और हनुमान मन्दिर में भी आस्था के जोत जलाया गया है इसी क्रम में माँ ज्वाला मन्दिर सोनपुर में 1253, और महामाया मन्दिर तरीघाट में 124 ज्योति कलश स्थापित किया गया क्षेत्र के लोगो बड़े उत्साह के साथ मंदिरो में दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुँच रहे है
