पाटन। क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में भिलाई-3, परशुराम सरयुपारिण ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष पं. संतोष तिवारी व महासचिव पं. अजय पाठक की उपस्थिति में ग्राम घुघुवा(क), करसा, राखी आदि गांव के स्थानीय ब्राम्हणों का सामुहिक चर्चा बैठक दिनांक 3 अप्रैल 2022 रविवार को ब्राम्हण पारा स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ। बैठक का मुख्य विषय 3 मई 2022 मंगलवार को भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर भिलाई 3 में विशाल रूप से सभी ब्राम्हण परिवारों के निश्चित उपस्थिति में भव्य समारोह आयोजित करने व विशाल शोभा यात्रा संबंधित विचार विमर्श व चर्चा परिचर्चा करना था। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव कार्यक्रम में सभी ब्राम्हण परिवार को सम्मलित होने के लिए अध्यक्ष पं. संतोष तिवारी जी द्वारा आमंत्रित किया गया है। समाज की आगामी बैठक 17 अप्रैल रविवार को भिलाई- 3 स्थित समाजिक भवन(विप्र भवन) में संपन्न होगा। साथ ही 3 मई को भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9 बजे ग्राम घुघुवा(क) ब्राम्हण पारा स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में सभी आस-पास के स्थानीय ग्रामवासी ब्राम्हण परिवारों की उपस्थिति में संपन्न किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से शंकर पाण्डेय, शिवनारायण शर्मा, श्याम किशोर शर्मा, बिसौहा प्रसाद तिवारी, पुरूषोत्तम तिवारी, रतन शर्मा, दानेश शर्मा, आशुतोष तिवारी, दीपक शर्मा, प्रशान्त शर्मा, कुंदन शर्मा, शुभम शर्मा, मेघेश शर्मा, पवन शर्मा व अन्य समाजिक बंधुगण उपस्थित हुए।
