शिकसा द्वारा माता की जगराता का हुआ आयोजन

            दुर्ग ----  शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में  कला व संस्कृति के संर्वधन हेतु व पहचान दिलाने नवरात्रि पर्व के अवसर पर आनलाइन शिकसा माता की जगराता कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन में व सूरज श्रीवास लोक गायक व संरक्षक शिकसा छत्तीसगढ़ के अध्यक्षता में किया गया ।
               कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना- युगेश्वरी साहू सहायक शिक्षक पवनी बिलईगढ बलौदाबाजार, राजगीत- कुमुदनी शराफ शिक्षिका बलौदाबाजार के द्वारा हुआ। 
           सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दिया ।
      तदपश्चात कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, प्रवक्ता-घनश्याम प्रसाद श्रीवास, सलाहकार विनोद कुमार सिंह व प्रमोद आदित्य प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी करियारे, जांजगीर जिलाध्यक्ष विजय प्रधान आदि ने अपना अपना विचार प्रगट किये।
         कार्यक्रम के अध्यक्ष सूरज श्रीवास ने अपना विचार प्रगट करते हुए कार्यक्रम का समीक्षा किया और अच्छे कार्यक्रम के लिये बधाई दिया।
           कार्यक्रम में कांति यादव व्याख्याता खोखरा जांजगीर, प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक गोडेला बालोद, रीता राय व्याख्याता अयोथ्यापुरी कोरबा, सरोज बघेल सहायक शिक्षक अखरा पाटन दुर्ग, घनश्याम प्रसाद श्रीवास सहा. शिक्षक बालकोनगर कोरबा, रोहित ठाकुर सहायक शिक्षक अखरा पाटन दुर्ग,देविका यादव कक्षा 4थी डभरा जांजगीर, दिनेश दुबे उ.व. शिक्षक तखतपुर बिलासपुर, रामकुमारी देवांगन शिक्षक कटघोरा कोरबा, रूपेश कुमार चौहान स.शि. छुरीकला कटघोरा कोरबा, देवनारायण राज सहा.शिक्षक तलाईकुण्डी कोरबा, प्रतिभा यादव शिक्षक घोघरी जांजगीर,मंजुला श्रीवास्तव व्याख्याता अरदा कोरबा, फिरोजा खान सहायक शिक्षक बनियापारा कोरबा,रसीदा बानो सहायक शिक्षक बिंझरा कोरबा, जगजीवन कैवर्त्य शिक्षक बरपाली कोरबा,भानू प्रसाद साहू सहायक शिक्षक टुनियाकछार कोरबा, रामलाल कोशले सहायक शिक्षक बछौद बलौदा जांजगीर, सरोज कुमार बंजारे सहा. शिक्षक पोंडीशंकर जांजगीर, विनोद कुमार सिंह से.नि. प्राचार्य सरगबुंदिया कोरबा,डाॅ.प्रतिभा जायसवाल सहा. शिक्षक अरदा कोरबा, प्रमोद आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, मोहित कुमार शर्मा-शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग,सरस्वती राजेश साहू शिक्षिका सैदा बिलासपुर, सुषमा पाठक"रानू"

शिक्षिका बहतराई बिल्हा बिलासपुर, सविता जायसवाल शिक्षक जोगीपाली कोरबा,विभूति कमलवंशी शिक्षक देवरी, द्वास कमलवंशी मोना रावत, राधेश्याम कवंर व्याख्याता पीथमपुर जांजगीर आदि ने गीत व नृत्य की प्रस्तुति दिया ।

       कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी करियारे प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिकसा छत्तीसगढ़ व आभार प्रदर्शन डॉ शिवनारायण देवांगन "आस" ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *