पाटन। ग्राम चुनकट्टा में संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के माध्यम पूरे गांव के गलियों में कर्मा माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। ततपश्चात कर्मा माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। स्थानीय साहू समाज चुनकट्टा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खेमलाल साहू महासचिव तहसील साहू संघ पाटन द्वारा संबोधित किया कि साहू समाज एक संगठित समाज है । जिसका उदाहरण तहसील साहू संघ पाटन है, जिसके नेतृत्व में लगातार बीस वर्षो से सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन होता आ रहा है। समाज में महिलाओं को पदाधिकारी के रूप में आगे बढ़कर काम करने की आवश्यकता है। कर्मा माता अपने कर्म से महान बनी, उन्होंने पूरे मानव समाज के उत्थान के हित मे कार्य किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हरिशंकर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा ने कहा कि 16 एवं 17 अप्रेल को तेलीगुंडरा में सामूहिक आदर्श विवाह आयोजित है जिसमें सभी परिवारों का सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही जोड़ा पंजीयन की दिशा में वर एवं कन्या पक्षों के परिजनों से चर्चा कर पंजीयन करावें । दिलीप साहू सहसचिव जिला साहू संघ दुर्ग ने कहा कि भक्त माता कर्मा के जीवन से हमे सिख मिलती है कि भक्ति में वो शक्ति है जिसके कारण माता कर्मा के खिचड़ी को खाने के लिए भगवान को भक्त के पास आना पड़ा।कृष्णकुमार साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ ने कहा कि हमारे युवा पीढ़ी को सामाजिक सम्मेलन, बैठक एवं कर्मा जयंती में उपस्थित होना चाहिये । सामाजिक संस्कार , समाज के रीति नीति एवं नियम को इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से ही जानकारी होता है। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवाओं द्वारा कलश सजाओ, कुर्सी दौड़,मटका फोड़, रंगोली एवं विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया व नकद इनाम भी दिया गया।

इस अवसर पर किशन हिरवानी मीडिया प्रभारी तहसील साहू संघ पाटन,कौशल बनपेला उपाध्यक्ष, कृष्णकुमार साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ, अर्जुन साहू, बलराम साहू मीडिया प्रभारी, सोहन साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ ,स्थानीय अध्यक्ष दिनु राम साहू
,महेंद्र साहू पूर्व कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, हरिशंकर साहू अध्यक्ष अरसनारा परिक्षेत्र, कौशल साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती उषा साहू उपाध्यक्ष, भूषण सोनवानी सरपंच चुनकट्टा मुक्तुराम साहू, भोलाराम साहू, शत्रुहन साहू, बसंत साहू ,पूर्णिमा साहू,सोहागा साहू,कंचन साहू ,महेंद्र साहू,जितेंद्र साहू,अंजनी साहू,रत्ना साहू,पोषण साहू,नरसिंह साहू,भैयाराम ,अर्जुन साहू,धर्मेंद्र साहू,बिहारी साहू, छेरकाराम सहित महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
