रोशन सिंह@उतई। उत्कल सेवा समिति पुरैना के द्वारा उत्कल चौक वार्ड 40 पुरैना में उत्कल दिवस समारोह का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक एवं छ ग प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। इस अवसर में उत्कल सेवा समिति के अध्यक्ष शेखर बघेल उनकी पूरी समिति के पदाधिकारीगण एवं सदस्य गण थे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का स्वागत उत्कल सेवा समिति और ओडिया समाज के द्वारा पूरे ओडिसा के रीति रिवाज से किया गया।माननीय मंत्री जी के साथ उनकी पूरी टीम आये हुए अतिथियों का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में रंजीता बेनुया पार्षद वार्ड 40 पुरैना बस्ती दुर्ग जिला ओडिया समाज के अध्यक्ष वकील तांडी वरिष्ठ सदस्य गन सेनगुप्ता मंगराज, गुलजन नाग बालकृष्ण बिहारी सरसो दुर्गा सशीरेखा बेनुया सुब्रो नाग साथ ही पूर्व एल्डरमैन तरुण बंजारे स्थानीय कांग्रेस नेतागण पी श्यामल रॉव सीतल यादव जी,महंती नाग,सूर्यनारायण,सुराजकांत ,मंजू तांडी जी ,जी राहुल,पार्थो महानद कुमार ,पूर्व पार्षद दशरथ भारद्वाज वार्ड 38 की पार्षद सुश्री पार्वती महानद जी,छाया पार्षद वार्ड 39 सुश्री ममता रानी कांग्रेस के अन्य नेतागण ,पुरैना के मितानिन दीदीयो और समस्त ओडिया समाज के लोगो की उपश्थिति थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उतकल सेवा समिति पुरैना के अध्यक्ष शेखर बघेल ने की,इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा उत्कल समाज के लोगो को उतकल दिवस की बधाई दी साथ ही समाज मे एकजुटता बनाये रखने और समिति का संगठन मजबूत बनाये रखने के लिए जोर दिए।साथ ही ओडिया समाज के लिए ओडिया(उत्कल) भवन निर्माण कराने के लिए स्वीकृति दी गई इसके लिए मंत्री जी के द्वारा ओडिया समाज के लोगो को जगह चयन करने के लिए कहा गया है।
