दो दिवसीय गिरौदपुरी दर्शन के लिए जत्था रवाना, पाटन सतनाम समाज के अनुयायी हुए शामिल

पाटन। विधानसभा क्षेत्र के सतनाम समाज के अनुयायियों का दो दिवसीय गिरौदपुरी दर्शन के लिए जत्था रवाना हुआ जिसमे पद्मश्री डाॅ. राधेश्याम बारले के मार्गदर्शन मे दो दिवसीय गिरौदपुरीधाम दर्शन यात्रा का कार्यक्रम रखा है , जिसमे 3 अप्रैल को भिलाई से लगभग दो सौ संतजनो व पंथी पार्टी को लेकर पहले भण्डारपुरीधाम का दर्शन किया , तेलासीपुरीधाम मे बाबा जी का दर्शन किया रात आठ बजे तक , गिरौदपुरी धाम पहूँचेंगे ,जहा रातभर पंथीनृत्य का कार्यक्रम चलेगा 4 अप्रैल को शोभायात्रा के साथ गिरौदपुरी मे परम् पुज्य संत गुरू घासीदास बाबा जी के दर्शन नमन किया जायेगा ,इस जत्थे मे शिव प्रसाद देशलहरे उपाध्यक्ष तहसील सतनामी समाज, कौशल रात्रे,सचिव तहसील सतनामी समाज, लोकनाथ सोनवानी, कोषाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, तेजेन्द्र जोशी, सुपर फिफ्टी प्लस राजेंद्र मारकण्डेय शिक्षा दूत शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *