देमार में धूमधाम से मनाया गया कर्मा जयंती महोत्सव,माता कर्मा ने चुनौतियों को स्वीकार कर संगठन को नई दिशा दी-आशीष वर्मा

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन एवं अरसनारा परिक्षेत्र के ग्राम दैमार मे भक्त माता कर्मा की 1006 वी जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओ. एस. डी . आशीष वर्मा ने कहा कि ये मेरा गाव है गाव मे मै हमेशा सेवक के रूप मे काम किया। किसी भी चीज की आवश्यकता होगी। मै समाज के लिए हमेशा तत्पर रहूगा। आप लोग मुझे आदेश करे माता कर्मा सर्व जनो के लिए जाना जाता है और चुनौतियों को स्वीकार कर संगठन को दिशा दिया है। उन्होने ग्राम दैमार के अध्यक्ष सालिकराम साहू के भवन निर्माण एवं विकास के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन कर पूरा कराने की आशश्वत किया। अध्यक्षता करते हुये तहसील के अध्यक्ष दिनेश साहू ने 16 एवं 17 अप्रेल को ग्राम तेलीगुण्डरा मे आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह मे बढचढकर आकर सफल बनाने की अपील की कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष एवं जिलाप्रतिनिधि गंगादीन साहू , एवं उपाध्यक्ष डा. गुलाब सिह साहू,ने मा कर्मा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुये विचार ब्यक्त किये। ईस अवसर पर तहसील महासचिव खेमलाल साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष हरीशंकर साहू, किशन हिरवानी, श्रीमती सरिता साहू, सरपंच श्रीमती पूणिमा वर्मा,दिलीप साहू, रामनारायण साहू, महेन्द्र साहू ,कौशल बनपेला, बलराम साहू, सोहन साहू, भोजराज साहू नंदकुमार साहू रेखराम साहू डेरहा साहू जगनू साहू जवाहर साहू ललिता साहू गुनीराम साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे ।मुगेली मोहभट्ठा की कर्मा की जीवनी पर झाकी का आनंद लिए। मंच संचालन एवं आभार स्थानीय अध्यक्ष सालिकराम साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *