तहसील स्तरीय साहू सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह की तैयारी जोरों पर…तेलीगुंडरा में 16 एवं 17 अप्रेल को होगी आयोजन


पाटन।तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन, सामूहिक आदर्श विवाह एवं तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती समारोह का आयोजन 16 एवं 17 अप्रेल को ग्राम तेलीगुंडरा में आयोजित की गई है। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा विगत 19 वर्षों से सामूहिक विवाह का आयोजन करते आ रहे है।

कोरोना काल के दौरान दो वर्ष तक आयोजन नही हुआ था। 20 वे वर्ष के आयोजन को लेकर आयोजनकर्ता ग्रामीणों में काफी उत्साह है। विवाह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पाटन तहसील के गांव-गांव में आयोजित कर्मा जयंती महोत्सव में साहू समाज के अलावा अन्य पिछड़ा जाति वर्ग के लोगो से सामूहिक आदर्श विवाह में शादी करने की अपील की जा रही है। तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा कि इस महायज्ञ में साक्षी बनने के लिये ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। आयोजन की सफलता के लिये सभी वर्ग का सहयोग की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के बारे में मिडिया प्रभारी किशन हिरवानी ने बतलाया की 16 अप्रेल को सुबह 10 बजे 1006 कलश के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे महिला सम्मेलन आयोजित होगी। शाम 5 बजे चुलमाटी तेलमाटी की रस्म होगी।

17 अप्रेल को सुबह 9 बजे 1006 दीपक के साथ भक्त माता की आरती की जायेगी। दोपहर 12 बजे बारात स्वागत होगा। दोपहर 1 बजे से अतिथियों का आगमन। सामूहिक विवाह में दूसरे दिन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, अध्यक्षता जिला साहू संघ दुर्ग अध्यक्ष राजेश साहू , विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू सहित अन्य होंगे। शाम 4 बजे नव दंपत्तियों को आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *