मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित।

माता सेवा जोत जंवारा के दर्शनार्थियों की भीड़
पाटन-( न्यूज 24 कैरेट /संदीप मिश्रा )चैत्र नवरात्र पर्व आज से प्रारम्भ हो गया है ।नगर के सभी देवी मंदिरों में बिजली के झालरों से भव्य तैयारी सजावट की गई है। दो साल करोना काल के चलते प्रशासनिक बंदिशों के कारण आयोजनों में बहुत रुकावटें थी किंतु दो साल अंतराल के बाद मन्दिरो में भक्तों की भीड़ दिख रही है। भक्तो द्वारा मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्वलित की गई है। जिनमे चंडी मन्दिर में 310,महामाया मन्दिर में 240 ,शीतला मन्दिर में 111 , अखरा दाई मन्दिर में 33 मनोकामना ज्योत 33 घी के प्रज्वलित किये गए है चंडी मन्दिर प्रागण में 6 से 9 अप्रैल तक शाम 4 बजे से 6 बजे तक गौ कथा का आयोजन किया गया है नगर के गायत्री मन्दिर,काली मंदिर,दुर्गा मंदिर के अलावा अखरा ,अटारी,खोरपा के शीतला माँ के।मंदिर में मनोकामना ज्योत जलाई गई है तो नगर के कई घरों में जोत जंवारा भी स्थापित किया गया गया है
