सुरेगांव हाई स्कूल में हुआ साइकिल वितरण


देवरीबंगला / शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय सुरेगांव में सरस्वती निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य टेमन देशमुख ने की। मुख्य अतिथि दिल्लीवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बालिकाओं को उच्च अध्ययन के लिए हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल जाने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए निशुल्क साइकिल दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं को अध्ययन के लिए 5 से 7 किमी की दूरी तय करनी होती है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है। निशुल्क साइकिल योजना के तहत वर्ष 2021-22 के तहत 107 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर प्राचार्य एसआर ठाकुर, व्याख्याता सी ए साहू, यू आर पटेल, पीआर सुधाकर, ग्राम पटेल राजीव देशमुख सहित हायर सेकेंडरी, मिडिल एवं प्राथमिक स्कूल का स्टॉप उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *