मंच संचालक समिति छत्तीसगढ़ द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन राजनांदगांव जिला के इंदा वाणी में आयोजित की गई जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी मंच संचालक उद्घोषक एकत्रित हुए जिसमें समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को विभिन्न सामानों से सम्मानित किए गए इस परिपेक्ष में मंच संचालन के छेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतरीन आवाज के लिए मंच संचालक समिति द्वारा राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक एवं उद्घोषक संजय कुमार मैथिल को हमारा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर तकनीकी संयोजक राजेश साहू समिति के अध्यक्ष श्री गणेश यदु उपाध्यक्ष श्री सोहन साहू वरिष्ठ मंच संचालक श्री छोटू सिंघोलिया सुप्रसिद्ध गायक महादेव हिरवानी फिल्म अभिनेत्री मोना सेन सीमा साहू खिलावन चौघड़िया आदि के द्वारा सम्मान किया गया इस अवसर पर तिलक राज सिन्हा हरीश साहू वीरेंद्र साहू पायल साहू एवं छत्तीसगढ़ के तमाम मंच संचालक उपस्थित रहे l
हमारा गौरव सम्मान से संजय मैथिल नवाजे गए
