भिलाई। नगर निगम भिलाई के वार्ड 59 में आज भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल के निर्देश पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एकांश बंछोर
विधायक प्रतिनिधि एवं लोक कर्म प्रभारी नगर निगम भिलाई उपस्थित रहे।
वार्ड 59 के वार्ड वासियों द्वारा लगातार विभिन्न विकास कार्य की मांग कर रहे थे। जनता की मांग पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर वार्ड में विभिन्न विकास कार्य किए जाने है। इसी कड़ी में करीब 35 लाख की लागत से वार्ड के प्रमुख सड़को और विभिन्न स्थानो में पेवर ब्लॉग लगाया जाएगा। इसकी घोषणा विधायक श्री यादव ने की थी। इस कार्य की जल्द शुरुआत करने के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहाँ विधि विधान से भूमि पूजन किया। मुख्य अतिथि एकांश बंछोर ने अपने वार्ड वासियों के साथ मिलकर भूमि पूजन किया गया। विभिन्न स्थानों में पेवर ब्लॉक 35 लाख की लागत से लगेगा। इस अवसर पर एकांश बंछोर ने कहा कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जनता की मांग पर शहर में लगातार विकास कार्य करा रहे है। उन्ही की पहल से टाउनशिप के विभिन्न वार्डों में पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। जल्द ही पेवर ब्लॉक लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य वार्ड में और भी कई जन हित में काम होंगे। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
35 लाख की लागत से भिलाई निगम के वार्ड 59 में लगेगा पेवर ब्लॉक
