उत्तर बस्तर कांकेर. जिले के सभी उचित मूल्य के दुकानों में राषन सामग्री वितरण करने की दर निर्धारित की गई है। जिला खाद्य अधिकारी सुश्री सीमा अग्रवाल ने बताया कि बीपीएल राषन कार्डधारियों को अप्रैल एवं मई माह का चांवल निःषुल्क दिया जाएगा। अन्त्योदय पीला कार्ड, प्राथमिकता वाले लाल कार्ड में एक सदस्य के लिए 10 किलो, दो सदस्य के लिए 20 किलो, तीन से पांच सदस्य के लिए 35 किलो और पांच से अधिक सदस्य के लिए 7 किलो के मान से प्रति सदस्य को प्रति किलो चांवल 01 रूपये की दर से वितरण किया जाएगा। अन्नपूर्णा नीला राषन कार्डधारियों को 35 किलो चांवल में से 10 किलो निःषुल्क एवं शेष 25 किलो चांवल 01 रूपये की दर से तथा निर्धारित मात्रा में शक्कर, नमक एवं चना वितरण किया जाएगा। निःषक्तजन काला राषन कार्डधारियों और निराश्रित स्लेटी राषन कार्डधारियों को 10 किलो चांवल निःषुल्क वितरण किया जाएगा। शक्कर प्रति किलो 17 रूपये की दर से दिया जाएगा, अमृत नमक दो किलो प्रति कार्ड निःषुल्क, स्वदिष्ट चना 05 रूपये की दर से प्रति किलो, मधुर गुड़ 02 किलो प्रतिकार्ड 17 रूपये की दर से प्रतिकिलो और केरोसिन शहरी क्षेत्र के लिए दो लीटर और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 03 लिटर न्यूनतम दर 36.04 रूपये तथा अधिकतम दर 37.76 रूपये प्रति लीटर की दर से दिया जाएगा।
इसी प्रकार सार्वभौम पीडीएस सामान्य (एपीएल) राषन कार्डधारियों को एक सदस्य को 10 किलो तथा दो सदस्य को 20 किलो चांवल एवं तीन से पांच सदस्य या अधिक सदस्य के लिए 35 किलो चांवल प्रतिकिलो 10 रूपये की दर से वितरण किया जाएगा।
