प्रिज्म पब्लिक स्कूल में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को करवाया जा रहा है ऑनलाइन पढ़ाई

पाटन.वैश्विक महामारी कोरोना संकट के दौर में बंद हुए स्कूल में बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित होने से बचाने के लिए प्रिज्म पब्लिक स्कूल महकाखुर्द उतई ने ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ की है।ऐसे समय मे जब पूरी दुनिया एक तरह से ठहर सी गई है तब टेक्नोलॉजी एक वरदान की तरह सामने आई है। इसी टेक्नोलॉजी के प्रयोग से प्रिज्म पब्लिक स्कूल में इन दिनों सैकड़ो विद्यार्थी ऑनलाइन क्लासेस के जरिये पढ़ाई कर रहे है,दिन में अलग अलग कक्षाओं के लिये स्कूल के शिक्षक बच्चों को होम वर्क सहित विभिन्न उपयोगी विषयवस्तु का अध्यापन करा रहे है ! प्राचार्या श्रीमती स्वप्निल रुमिता जेना के ने बताया कि छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन क्लासेस मोबाईल एप्लिकेशन के जरिए दिया जा रहा है साथ ही छात्रों के पालकों के व्हाट्सएप पर अन्य सुरुचिपूर्ण गृहकार्य भी अपलोड किया जा रहा है,उन्होंने बताया कि केजी से लेकर दसवीं तक के छात्रों के लिए सुपयोगी पठन-पाठन कार्य भी नियमित रूप से किया जा रहा है,कोरोना आपदा के समय जब सभी वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दे रहे है ऐसे समय में ऑनलाइन क्लास छात्रों के लिए बेहतर विकल्प है।

स्कुल के संचालक रूपेश कुमार गुप्ता के अनुसार ऑनलाइन क्लासेस से ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों का कोर्स समय से पूरा होगा, इसके साथ बच्चों का पढ़ाई से लिंक नही टूटेगा। साथ ही आनलाइन क्लास स्टूडेंट्स के लिए हेल्पफुल भी साबित होगा। लॉक डाउन के समय जब सभी को घरों में ही रहना है तो पालकों को इस समय का सदुपयोग करते हुए अपना समय अपने पाल्य के लिये देना बच्चों के लिये हितकारी होगा ! लॉकडाउन में स्कूल के द्वारा उठाए गए कदमों को अभिभावकों ने सराहा है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *