गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज दुर्ग शहर व दुर्ग ग्रामीण के कई गावों का दौरा कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज दुर्ग शहर व दुर्ग ग्रामीण के कई गावों का दौरा कर शहर में कानून व्यवस्था का जायजा लिया। ग्राम पाउवारा, जजंगिरी, अंडा, विनायकपुर, आमटी, निकुम, खाड़ा, आंजोरा पहुंचकर लोगों से मिलकर उन्हें लॉकडाउन में सावधानी बरतने के साथ-साथ उन्हें बाहरी व्यक्तियों से मिलने से बचने और ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने घर पर ही रहने को कहा।

उक्त मौके गांव में लोगों से मिलते वक़्त उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी तथा खुद भी इसका पालन किया।
सब ने बताया कि वे प्रशासन द्वारा बताए गए सभी निर्देशों का पालन कर कोरोना के विरुद्ध इन लड़ाई मेंअपना योगदान दे रहे हैं।
ये भी सुनिश्चित किया कि गांव वालों को इस लॉक डाउन अवधि दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, वहां सभी आवश्यक चीजों की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। ग्राम के प्रमुख जनों से मुलाक़ात कर उनसे लॉकडाउन पर चर्चा की एवं गाँव में इस दौरान बाहर से आए व्यक्तियों के बारे में जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *