पंडरिया:कार्य में लापरवाही ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हुआ निलंबित

भुवन पटेल@news24carateउप स्वास्थ्य केंद्र समरूपरा पंडरिया में कार्यरत गणेश जांगड़े को कार्य में लापरवाही एवं कार्य मूल्यांकन में (शासन द्वारा दिए गए कार्य को अच्छे करने में) कमी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है । जानकारी के अनुसार पंडरिया ब्लाक के उप स्वास्थ्य केंद्र समरूपारा पंडरिया में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के पद पर गणेश जागड़े कार्यरत है जिनका स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यालय द्वारा कार्य मूल्यांकन किया गया जिसमें कार्य मूल्यांकन में कमी पाए जाने पर इन्हें निलंबित किया गया है । विदित हो कि जांगड़े ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ कवर्धा के जिला अध्यक्ष भी है जिसके कारण यह अपने उप स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी नहीं करते थे और अधिकांश इनका उप स्वास्थ्य केंद्र बंद ही रहता था जिससे इनके स्वास्थ्य केंद्र से यहां के ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाता था जिसकी शिकायत बार-बार ब्लॉक एवं जिला कार्यालय को मिलता था लेकिन फिर भी इनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही थी उप स्वास्थ्य केंद्र समरूपारा के अंतर्गत आने वाले ग्रामीणों ने बताया की बार-बार शिकायत करने के बाद भी उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं किया जाता था अब हम शासन से उम्मीद करते हैं कि इनके निलंबित होने से अन्य जो कर्मचारी पदस्थ है उनके द्वारा ऐसी लापरवाही नहीं बरती जाएगी अब हमें उप स्वास्थ्य केंद्र से भरपूर लाभ मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *