कोरासी में अलौकिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,,,,गरियाबंद जिले के सभी सेवा केंद्रों की ब्रह्माकुमारी बहने हुई शामिल

जीवन एक यात्रा व मृत्यु एक स्टेशन है__ राजेश

छुरा :- ग्राम कोरासी के प्रतिष्ठित ठाकुर परिवार से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुख्यालय माउंट आबू में समर्पित ब्रह्माकुमार जितेंद्र भाई की लौकिक माता जी श्रीमती  पुराइन ठाकुर के देहावसान बाद गुरुवार को दशगात्र कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।     ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र  की  मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी के सानिध्य में  आयोजित “परिवार व समाज का आधार नारी शक्ति” विषयांतर्गत भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में खडमा,  छुरा, गरियाबंद, राजिम, चंपारण, डेवभोग, अमलिपदर,कोपरा, की ब्रह्माकुमारी बहने व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,समाज प्रमुख ने श्रद्धांजलि अर्पित किए। सर्व आदिवासी समाज के प्रांत प्रवक्ता नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि समय के साथ साथ समाज में बहुत परिवर्तन आए।समाज वहीं है समाज को देखने व सोचने के अंदाज बदले है , कारण है मातृत्व शक्ति का जागरूक होना स्वयं शिक्षित होकर परिवार और समाज जागृति लाना उन्होंने स्व.श्रीमती पूराईन ठाकुर के विचारो व भावनाओ को व्यक्त किए।।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने श्रद्धांजलि सभा में अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि इस मृत्यु लोक में अपने जीवन की सम्पूर्ण भूमिका अदा करते है।जीवन एक यात्रा है व मृत्यु एक स्टेशन, जहां हर एक को रुकना ही है।राज योगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि आत्मा अजर अमर अविनाशी सत्ता है, जिसका कभी  मृत्यु हो ही  नहीं सकता ।इस विराट सृष्टि रूपी रंगमंच पर आत्मा अपने पार्ट बजाने आती है व वस्त्र की
की तरह शरीर बदल बदल कर अपनी भूमिका निभाती है।
सभा को पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अवध राम साहू, ब्रह्मकुमारी बिंदु बहन,बीके गायत्री दीदी,बीके हेमा बहन,आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस दौरान स्व.माता जी के परिजन,ग्रामवासियों,क्षेत्र व समाज के लोग बड़ी संख्या में श्रद्धांजली अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *