आम आदमी पार्टी पाटन विधानसभा की बैठक सम्पन्न

पाटन। आम आदमी पार्टी की बैठक 31 मार्च को पाटन के विश्रामगृह में सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य रूप से पदाधिकारी प्रदेश सचिव उत्तम जैसवाल उपस्थित थे। यह बैठक दुर्ग जिला संगठन मंत्री अमित हिरवानी(मटंग) के अगुवाई में सम्पन्न हुई ।
बैठक का मुख्य एजेंडा विधानसभा समिति का गठन व संगठन निर्माण को गति देना।
ब्लॉक स्तर पर कुछ निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति की गई जिसमें जिसमे प्रमुख रूप से धनेश्वर मटियारा,संगठन मंत्री-नरेंद्र कुमार धर्मगुड़ी,कोषाध्यक्ष-राजेश बंछोर,उपाध्यक्ष-अमित बारले,नीलेश,हरबंश,सोशल मीडिया प्रभारी-चंद्रभान प्रधान ,समिति हर ग्राम में सदस्यता अभियान चलाएगी व हर गांव में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष नियुक्त कर प्रत्येक वार्ड मे 30 लोगो की (महिला/पुरूष)टीम बनाकर काम करेगी औऱ पार्टी की विधारधारा व दिल्ली में किस प्रकार जनता के पैसों का सदुपयोग कर वापिस जनता को कैसा फ़ायदा पहुँचाया गया इसकी जानकारी देगी । आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले सभी ग्राम में हो रहे भ्र्ष्टाचार से जनता को अवगत कराएगी और सड़क पर आकर भरस्टाचारियो के खिलाफ आंदोलन कर आम जनता को सुविधा मुहैया करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *