राघोनवागांव के हॉट बाजार स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने उमङे ग्रामीण


देवरीबंगला / मुख्यमंत्री हाट बाजार स्वास्थ्य शिविर राघोनवागांव में ग्रामीणों ने बीपी, शुगर, वजन तथा अन्य बीमारियों की जांच कराई। लक्षण वाले मरीजों ने डॉक्टर की सलाह पर दवाई प्रारंभ की। प्रभारी सरपंच हुमकरण सुधाकर ने बताया कि मुख्यमंत्री हाट बाजार स्वास्थ्य शिविर का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। ग्राम सालहेबाजार, मनकी, रीवागहन, डूमरघुचा, भरनाभाट तथा राघोनवागांव के सौ से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराकर दवाई ली। विकास खंड चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार चोरका ने बताया कि शासन की योजना के अनुसार हार्ड बाजारों में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है इसका लाभ ग्रामीण उठा रहे हैं शिविर में एक सौ से अधिक ग्रामीणों की जांच कर दवाई दी गई है। शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर की शिक्षा स्वास्थ्य एवं पेयजल की स्थिति को बेहतर बनाने का कार्य कर रही है मुख्यमंत्री हाट बाजार स्वास्थ्य शिविर का ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पंचायत सचिव जागेश्वर साहू, देवसिंह ठाकुर, राधेश्याम सुधाकर, रामकुमार साहू, गणेशी बाई, गौतम बाई, रामधन ठाकुर, राधिका बाई, हेमंतकुमार साहू, बीपीएम दिनेश कुमार, एएनएम चंचल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *