तहसील सतनामी समाज पाटन एवं सतनामी समाज राखी व सुपर 50 प्लस ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन,,,1 से 13 अप्रैल तक पाटन तहसील के 13 गांवों में शिक्षा एवं संविधान जागरूकता पखवाड़ा
विश्व ज्ञान के प्रतीक, भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती आगामी 14अप्रैल को देश-दुनिया के कोने-कोने में विश्व ज्ञान के प्रतीक एवं संविधान निर्माता के रूप में याद करते हुए आयोजित किए जाएंगे।
विदित हो कि विश्व के सबसे अधिक देशों में मनाया जाने वाला जयंती समारोह है 14अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती।
इस परिप्रेक्ष्य में तहसील सतनामी समाज पाटन एवं सतनामी समाज राखी व सुपर 50 प्लस ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम राखी में 14अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह पूर्वक आयोजित किए जाएंगे।
इसके पूर्व शिक्षा एवं संविधान जागरूकता पखवाड़ा के रूप में पाटन तहसील क्षेत्र के 13गांवों में जाकर लोगों में शिक्षा एवं संविधान से संबंधित जानकारी देते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जागरूकता पखवाड़ा अंतर्गत चयनित ग्राम-
1अप्रैल – शुक्रवार- बटरेल।
2 अप्रैल – शनिवार- भनसुली R।
3 अप्रैल – रविवार- रेंगाकठेरा।
4 अप्रैल – सोमवार – सेमरी।
5 अप्रैल – मंगलवार- कानाकोट।
6 अप्रैल – बुधवार- सिपकोन्हा।
7 अप्रैल – गुरूवार- चंगोरी।
8 अप्रैल – शुक्रवार- बोहारडीह।
9 अप्रैल – शनिवार- छाटा।
10 अप्रैल – रविवार- महका खुर्द।
11 अप्रैल – सोमवार- कोपेडीह।
12 अप्रैल – मंगलवार-भाठागांव।
13 अप्रैल – बुधवार- औधी।
उपरोक्त जानकारी तहसील सतनामी समाज पाटन के सचिव कौशल रात्रे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
