युवा क्रांति संगठन के गफ्फार ने की थी छत्तीसगढ़ में 36 जिलों की मांग,,,खैरागढ़ बनते ही हो जाएंगे 33 जिले,,,मुख्यमंत्री की घोषणा का संगठन ने किया स्वागत

भिलाई (न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)छत्तीसगढ़ में 36 जिला निर्माण की मांग सर्वप्रथम युवा क्रांति संगठन द्वारा की गई थी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चुनाव जीतने के 24 घंटे पश्चात खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा का युवा क्रांति संगठन के अध्यक्ष गफ्फार खान ने स्वागत करते हुवे कहा की खैरागढ़ जिला बनने के पश्चात छत्तीसगढ़ में 33 जिले और दुर्ग संभाग में 6 जिले हो जाएंगे भविष्य में तीन और नए जिले बनने पर छत्तीसगढ़ में 36 जिले हो जाएंगे विदित हो कि दुर्ग संभाग निर्माण की मांग की मांग भी सर्वप्रथम युवा क्रांति संगठन द्वारा ही की गई थी।
मुख्यमंत्री प्रदेश भूपेश बघेल का उन्होंने आभार माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *