हिंदू नव वर्ष पर सर्व ब्राह्मण समाज ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं…

रोशन अवस्थी@देवभोग। राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने हिंदू नव वर्ष पर समस्त क्षेत्रवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं।
बता दे धार्मिक मान्यता के आधार पर इसी दिन ब्रह्मा जी ने धरती की संरचना की थी। हिंदू नव वर्ष भारत में चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। और हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में हिंदू नव वर्ष मनाया जाता है।
हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज ने क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामना देते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को जीवन में उत्साह, उमंग व नई उर्जा संचार करने के भी संदेश दिए हैं ।और कहा कि आने वाला वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो और यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति ,समृद्धि और खुशहाली लाए।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, उपाध्यक्ष रोशन लाल अवस्थी, विनय पांडेय, त्रिलोकी तिवारी, श्रवड़ सतपथी, राष्ट्रीय महासचिव जोराववर सिंह राजपुरोहित , सर्व ब्राह्मण महिला मंच के प्रदेश अध्यक्षता भारती अवतार शर्मा,सर्व ब्राह्मण के जिला उपाअध्यक्षता श्रीमती शितला गोपाल पांडेय, श्रीमती दुर्गा त्रिलोकी तिवारी , जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, मीडिया प्रभारी रवि तिवारी, ब्राह्मण समाज के प्रमुख कुंज बिहारी बेहेरा, दुर्गा चरण अवस्थी, घासीराम अवस्थी ,उपेंद्र मिश्रा, लक्ष्मी तिवारी, बिरंचि नारायण अवस्थी, देवेंद्र बेहेरा,अनिल बेहेरा, मोहन तिवारी, गोविंद मिश्रा, कमलेश अवस्थी, राजेश तिवारी, तस्मित पात्र, पुरुषोत्तम पात्र आदि ने क्षेत्र के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *