सामाजिक सद्भावना से समाज का हो विकास …अशोक साहू,,,,दक्षिण पाटन के विभिन्न ग्रामों के कर्मा जयंती में सम्मिलित हुए ज़िप उपाध्यक्ष

जामगांव आर(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख) दक्षिण पाटन के ग्राम किकिरमेटा, नवागांव (ब) बासीन,धमना,औरी(आर), बोरवाय में स्थानीय साहू समाज के तत्वाधान में भक्त माता कर्मा की 1006 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
कर्मा जयंती समारोह में अतिथि के रूप में अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,रूपचंद साहू सभापति जप पाटन,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस, डॉ गुलाब साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,रविशंकर साहू अध्यक्ष परीक्षेत्रीय साहू समाज जामगांव आर, टेश राम साहू अध्यक्ष परीक्षेत्रीय साहू समाज बेल्हारी,अमित अग्रवाल सहित सामाजिक पदाधिकारियों ने सभी जगह भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर खिचड़ी का भोग लगाया।सभी अतिथियों ने सामाजिक सद्भावना का संदेश देते हुए समाज को एकजुट होकर कार्य करने का विचार प्रकट किए।।
इस अवसर पर भेष आठे,कपूर साहू, जागेश्वर साहू,धनेश्वर साहू,चेतन साहू, पुल्सय साहू,महेश साहू,त्रिभुवन साहू,चन्द्रभान साहू सरपंच, ढालसिंग साहू,पवन साहू,युवराज साहू,भुवन साहू,प्रेमशंकर साहू,पोषण साहू,भूषण साहू,द्वारिका साहू,सीता राम साहू,हरीश साहू,रेवती साहू सरपंच, ढेलू साहू,विमल साहू,देवेन्द्र साहू,मोती साहू एवं सभी ग्रामों के स्थानीय पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *