उतई आरामिल में वन विभाग की टीम का औचक निरीक्षण,, की गई कार्रवाई



दुर्ग। वन मण्डलाधिकारी शशि कुमार के नेतृत्व में विभागीय सदस्यीय टीम गठित कर प्रातः 11ः30 बजे भिलाई स्थित चंद्रमणी पाण्डे गांधी चौक उतई टिम्बर का मौका स्थल निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान न्यायालयीन प्रकरण जारी होने के पश्चात् भी लकड़ी का कार्य अवैध रूप से किया जा रहा है। जहां पर मशीन सील कर मोटर जप्ती कार्यवाही की गई। इसके पश्चात् वन मण्डलधिकारी एवं उप वन मण्डलाधिकारी एवं उप वन मंडल के समस्त स्टाफ द्वारा दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पहंदा के आरामिल का औचक निरीक्षण किया गया जहां पर प्रतिबंधित लकड़ियों का अवैध रूप से बेधड़क कटाई की जा रही है, हरे भरे प्रतिबंधित कौहा को मशीन से काटा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ काष्ठ धिराव अधिनियम के तहत् आरा मशीन सील कर उक्त परिसर में अवैध काष्ठ भरे गाड़ी की जब्ती की कार्यवाही की गई। उक्त आरामिल से करीब 500 मीटर की दूरी पर आरामिल के संचालक के भूमि को धेर कर गोदाम निर्मित किया गया है जहां पर बहुत बड़ी मात्रा में अवैध कहुआ लकड़ी तथा अन्य प्रतिबंधित काष्ठ का अवैध संग्रहण पाया गया। उक्त गोदाम को पुलिस विभाग के साथ मिलकर सील की कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *