कबाड़ से बना डाला अग्रसेन चौक पर सेल्फी जोन,,,लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना

दुर्ग निगम ने वेस्ट मटेरियल से अग्रेसन चौक की खूबसूरती बढ़ाई

दुर्ग(न्यूज 24कैरेट/सतीश पारख) नगर निगम स्वच्छ दुर्ग सुंदर दुर्ग, शिवनाथ के तीरे तीरे दुर्ग हा बदलथे धीरे धीरे गीत लोगो के बीच खुब सुर्खिया बटोर रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर वेस्ट मटेरियल कर्मशाला गैरेज में पड़े पुराने टायर पुराने रिक्शा के खराब चक्के लोहे की राड गाड़ियों के एयर फिल्टर
कबाड़ में फेंके गए उपकरण व अन्य संसाधन को इकट्ठा कर कुछ पेंट सुंदर लाइटे लगाकर चौक की खूबसूरती बढ़ाई,निगम चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम कर रहा है.इस क्रम में सिटी क्लब के सामने नोवेल्टी बैग हाउस अग्रेसन चौक पर कबाड़ से बना सेल्फी जोन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। अमूमन आप अपने घर का वेस्ट मटेरियल फेंक देते हैं, लेकिन दुर्ग नगर निगम ने वेस्ट मटेरियल से खूबसूरत चीजें बना कर मिसाल पेश की है. जो सामान लोग अनुपयोगी समझ कर कबाड़ मे फेंक देते हैं, नगर निगम ने उन्हीं कबाड़ की चीजों से शहर के सौंदर्यीकरण का जिम्मा उठाया है।कर्मशाला गैरेज प्रभारी शोएब अहमद ने बताया पुराने कबाड़ में पड़े पुराने टायरों पुराने रिक्शा के खराब चक्के समेत अन्य चीजों से शहर में और बेहतर सौंदर्यकरण चौक चौराहों के लिए भरपूर तैयारी की जा रही है। कर्मशाला के कर्मचारियों द्वारा नितिन सोनकर, डेमन,हरीश ,राकेश डेनियल, रितेश ,योगेंद्र, प्रह्लाद, संतोष ,परमेश्वर, प्रभुदास,जनसंपर्क विभाग के राजू बक्शी का विशेष सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *