फिंगेश्वर ब्लॉक के पंडरीतराई ग्राम की महिला कमांडो आसामाजिक तत्वों पर नकेल कसने कर रही है सराहनीय प्रयास
बुनियादी सुविधाओं से वंचित महिलाओ को है मदद की है आस
परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेंडरी के आश्रित ग्राम पंडरीतराई ग्राम के महिला कमांडो दल एक लंबे समय से मूलभूत बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।जिले के पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में असमाजिक लोगो पर निगरानी कर नकेल कसने पुलिस सखी व महिला कमांडो दल का गठन कर ग्रामीण महिला समूह को एक बड़ी जिम्मेदारी दिए है।जिसके चलते समूह की महिलाएं नित प्रतिदिन साम होते ही अपने घरों के चारदीवारी को लांघकर असमाजिक तत्वो पर नकेल कसने ग्राम के प्रमुख मार्ग में हाथ मे लाठी व टार्च लेकर देर रात तक गस्त करती है।बावजूद शासन प्रशासन के द्वारा एक बड़े आयोजन व जलसे में सम्मान करना तो दूर उन्हें किसी प्रकार से सान्त्वना मदद भी प्रदाय नही की जाती। जिससे जान जोखिम में डाल कर महिला कमांडो के द्वारा असमाजिक तत्वो में नकेल कसने के बाद भी उपेक्षित है।

