तकनीकी शिक्षा में पदोन्नति आदेश जारी होने पर, मंत्री उमेश कुमार पटेल का एसोसिएशन ने किया आभार व्यक्त- शंकर वराठे प्रांताध्यक्ष।


रायपुर। तकनीकी शिक्षा में प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति आदेश जारी होने पर, मंत्री उमेश कुमार पटेल का एसोसिएशन ने आभार व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कालेज राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे एवं पदाधिकारी हर्षल मोहिते, डॉ शैलेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार वर्मा, सतीश कुमार ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन की बहुप्रतीक्षित मांग को, छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्रालय नया रायपुर द्वारा प्राचार्य पदों पर विभागाध्यक्षों की पदोन्नति कर पूरी की है। तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थाओं में कार्यरत विभागाध्यक्षों को विभागीय पदोन्नति समिति के अनुशंसा पर पदभार ग्रहण करने के दिनांक से शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्राचार्य के पद पर पदोन्नत किया गया है। विभागाध्यक्ष से प्राचार्य पद पर पदोन्नत होने वाले एसोसिएशन के सदस्य डॉ रमन मेहर, ममता अग्रवाल, डॉ जी एस बेदी, डॉ राकेश अग्रवाल, डॉ वर्षा चौरसिया, ए डी पाटील, डॉ हरिमोहन सोनी, डॉ एस पी मिश्रा, मनोज कुमार तांडे, गोपाल प्रसाद नायक, ने सफलता हासिल की। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे एवं सदस्यों ने पदोन्नत प्राचार्यों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *