प्रदेश में आज से आँगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 7 से 11 बजे तक

रायपुर। संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 31 मार्च को ग्रीष्म काल में आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के समय में परिवर्तन के संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्म काल की अवधि 1 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 तक आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन का समय 4 घंटे किया जाएगा। उक्त अवधि में आँगनबाड़ी का संचालन प्रातः 7:00 से 11:00 बजे तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *