अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी के माध्यम से सीट आबंटन – 01 मई से 05 मई
एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही – 05 मई से 10 मई
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एडमिशन हेतु निम्न निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे :
- इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा।
- एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकेगा।
- मान, मुख्यमंत्री जी के घोषणा अनुसार “महतारी दुलार योजना” अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा। एडमिशन हेतु आवेदन पत्र के साथ पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।
- प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जायेगा। बालिकाओं की पर्याप्त संख्या नही मिलने पर बालकों से सीट भरी जा सकेगी।
- बी.पी.एल. एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूध्द प्रवेश दिया जाएगा। पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जायेगा।
- रिक्त सीट के विरूध्द अधिक पात्र आवेदक होने पर लॉटरी से चयन किया जायेगा।
- कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2022 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिये।
- उसी विद्यालय में पूर्व से अध्ययनरत छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी।
- स्कूल की क्षमता अनुसार प्रवेश देने का अधिकार कलेक्टर की अध्यक्षता वाले सोसायटी को होगा।
अधिक जानकारी के लिए संलग्न आदेश/निर्देश का अवलोकन करें


